फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Tue, 04 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला पुलिस थाना में एक विवाहिता ने उसके साथ मारपीट कर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। महिला थाना की पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। महिला थाना में दी गई जिले की एक गांव निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी कलायत क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने ने बढ़-चढ़कर दहेज भी दिया था। फिर भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने व तलाक देने की भी दी। इस मामले की जांच अधिकारी एएसआई मंजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता तक शिकायत पर उसके पति साहिल, ससुर वेद प्रकाश, सास अंगूरी, बिट्टू, टिंकू, उषा और रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें