फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एपीके फाइल भेजकर 7.30 लाख की ठगी

Sun, 29 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजौंद गांव के एक अध्यापक से साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर 7.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में राजौंद निवासी राजीव ने बताया कि 29 अगस्त को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक एपीके फाइल आई, जिस पर उन्होंने अनजाने में क्लिक कर दिया। बाद में पता चला कि वह एक एप थी, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही डेटा चोरी करने लगी। अज्ञात ठग ने धोखाधड़ी के इरादे से उनकी नेट बैंकिंग का एक्सेस हासिल कर लिया और अलग-अलग समय पर उनके बैंक खाते से 7.30 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों को ऐसे में सजग रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें