जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल की देखरेख में न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश तरनजीत कौर, कैथल के सिविल न्यायाधीश प्रवेश सिंगला, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश गुहला डिविजन दवेन्द्र तथा जन उपयोगी अदालत के बैंच गठित किए गये थे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 946 लंबित मामलों को रखा गया था, जिसमें से 728 मामलों का निपटारा किया गया। कुल मुबलिक 7 करोड़, 97 लाख 13 हजार 710 रुपये की राशि के विभिन्न आपराधिक, एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित विवाद मामले, राजस्व मामले एवं अन्य मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया है।