शहर की विभिन्न पार्कों में ओपन एयर जिम हुए स्थापित
पार्कों में ओपन जिम लगाना शहर वासियों को एक बड़ा तोहफा: शर्मा
फोटो नंबर-79
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। नगरपालिका चीका ने शहर के विभिन्न पार्को में ओपन एयर जिम स्थापित कर दिए हैं। एसडीएम संजय कुमार ने वीरवार को शहर के पार्क देवीलाल पार्क में स्थापित जिम का रिबन काटकर उद्घाटन किया और लगाई गई मशीनों पर स्वयं प्रैक्टिस की।
एसडीएम ने कहा कि नगरपालिका द्वारा शहर के पार्कों में ओपन जिम लगाना शहर वासियों को एक बड़ा तोहफा है। ओपन जिम की इन मशीनों पर लोग प्रैक्टिस कर स्वयं को फिट रख सकेंगे। नपा चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने बताया कि शहर के सभी पार्कों में लगभग पैंतीस लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित की जा रही है। इसके तहत हर पार्क में 12 मशीनें लगाई जाएंगी। देवी लाल पार्क में लगाई गई ओपन जिम का आज एसडीएम संजय कुमार ने शुभारंभ कर जनता को सुपुर्द कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हुड्डा कालोनी के दो पार्कों में भी आज ओपन जिम शुरू कर दी गई है, बाकी बचे सभी पार्कों में भी इस महीने अंत तक जिम शुरू कर दी जाएंगी। मौके पर नपा सचिव मोहन लाल, जेई प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता राजेश पिंटू, पार्षद नीतू रानी, पार्षद प्रताप सिंह, पार्षद बलकार बल्लू, सलिंद्र बाल्मीकि भी मौजूद रहे।