फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच करने वाले की सूचना देने पर डीसी ने किया 1 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंग जांच करने वाले की सूचना देने पर डीसी ने किया 1 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित
विज्ञापन

कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने जिला में पीएनडीटी के तहत प्रसव पूर्व लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की सही सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीसी धर्मवीर सिंह ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में यह धनराशि देने के उपरांत कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में प्रशासन द्वारा पीएनडीटी अधिनियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है तथा प्रसव पूर्व लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्र व अन्य व्यक्तियों की सही सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि नकद देकर सम्मानित किया जाता है। जिला में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा पीएनडीटी अधिनियम के तहत ऐसी सूचना प्राप्त होते ही तुरंत छापामारी की जाती है तथा यह रेड सफल होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र नैन, उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, डा. गौरव पुनिया व डीपीएम नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें