शादी के बंधन में बंधा इंटरनेशनल खिलाड़ी नरेंद्र
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। इंडियन रेलवे वॉलीबाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी नरेंद्र कुमार कुरुक्षेत्र के हरिपुर की निशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी समारोह को निजी रखा गया और कुरुक्षेत्र के पैलेस में रस्म अदा की गई। शादी में परिवारवालों के अलावा वॉलीबाल खेल जगत के कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। शादी में अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार बॉक्सर सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। नरेंद्र वॉलीबाल के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अर्जुन अवार्डी बलवंत सिंह बल्लू के छोटे पुत्र हैं। वर्तमान में वे इंडियन रेलवे की वॉलीबाल टीम के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।