फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने पाई में खड़ी बस में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने पाई में खड़ी बस में आग लगाई
विज्ञापन

फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। शुक्रवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने पाई में खड़ी खराब बस में आग लगा दी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों इस घटना की निंदा की है। सर्व मंगल कामना ट्रस्ट के सदस्य महावीर, डीसी ढुल ने बताया कि कैथल डिपो की यह बस एच आर 64-7200 शुक्रवार सुबह करोड़ा से कैथल के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह बस पाई बस स्टैंड से लगभग एक किलोमीटर पहले पहुंची तो यह खराब हो गई। बस के चालक व परिचालक ने डिपो से मिस्त्री बुलाकर इसको ठीक करवाना चाहा तो यह ठीक नहीं हुई। जिस कारण से वे पूंडरी राजौंद मार्ग पर खराब बस को ऐसे ही खड़ी छोड़ कर चले गये। शनिवार को ग्रामीणों को यह बस जली हुई मिली। जिसकी ग्रामीणों ने निंदा की है। उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सरासर गलत है। सरकार की सम्पत्ति आम लोगों की संपत्ति है। जली हुई इस बस की सूचना पुलिस को दी गई तो पूंडरी पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें