फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते सोने में करोड़ों की ठगी के मामले में गांव कुल्तारण पहुंचे भारी संख्या में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते सोने में करोड़ों की ठगी के मामले में गांव कुल्तारण पहुंचे भारी संख्या में लोग
विज्ञापन

गांव वासी सोनू ढांडा की तलाश की, नहीं मिला
सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची, काला पाई ने कहा-
सोनू ढांडा 54 करोड़ रुपये लेकर फरार है, पुलिस में भी दी है शिकायत
कैथल। सस्ते सोने के ठगी के धंधे में करोड़ों रुपये के हेर-फेर के मामले में वीरवार को भारी संख्या में लोग गांव कुल्तारण में सोनू ढांडा को ढूंढने पहुंच गए। जहां वह नहीं मिला। इसके बाद लोग कैथल अंबाला रोड पर पहुंचे। यहां जितेंद्र उर्फ काला पाईके नेतृत्व में लोगों ने खूब रोष जताया। सूचना मिलते ही थाना सदर से पुलिस भी मौके पर पहुंची। काला पाई ने बताया कि सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर सोनू ढांडा ने उससे करीब 54 करोड़ रुपये लिए थे। यह पैसे उन्होंने लोगों से एकत्रित करके दिए थे। इसके बाद से वह ना तो पैसे और ना ही सोना दे रहा है। लोग उसके पीछे पैसे वापिस करने के लिए लगे हुए हैं। कई बार पंचायतों में भी सोनू ने उसे राशि लौटाने का वायदा किया था। उसके खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी है। प्रशासन अभी तक सोनू को नहीं पकड़ पाया है। इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच तक की जा रही है। सदर थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि सूचना मिलने पर वे गांव कुल्तारण पहुंचे थे। बाद में स्वयं लोग खुद ही गांव से बाहर आ गए। इसीलिए पुलिस भी लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें