फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ही 23 कालोनियों में से दस हुई वैध, वार्डवासियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर ही 23 कॉलोनियों में से दस हुई वैध, वार्डवासियों को राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था अवैध कॉलोनियां का मुद्दा
इन कालोनियों में अब हो सकेंगे विकास कार्य
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर के 17 वार्डों की 23 अवैध कालोनियों में से तीन वार्डाें की आठ कालोनियां सरकार ने वैध घोषित कर दी है। जिससे इन वार्डों में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और यहां अटके हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्य अब पूरे हो जाएंगे। कॉलोनियों के अवैध होने से यहां रहने वाले लोगों को गली की मरम्मत से लेकर इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिससे यहां के लोगों काफी परेशानी में थे। अवैध से वैध हुई आठ कालोनियों में से चार कालोनियां आउटर में होने के कारण वैध नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब यह वैध हुई है तो यहां के निवासियों को काफी राहत मिल सकेगी।
यह कॉलोनियां हुई वैध : सरकार ने वार्ड नंबर 11 की भगत सिंह कालोनी, वार्ड नंबर 19 में जींद रोड पर स्थित न्यू प्यौदा रोड, बालाजी नगर, कुतुबरपुर भाग एक व दो, हरिनगर, किरण विहार व कांबोज कालोनी, डिफेंस कालोनी को वैध घोषित किया गया है।
विज्ञापन

कॉलोनियों को वैध करने की मांग पर कर चुके है पार्षद प्रयास : शहर में स्थित अवैध कालोनियों को लेकर इन वार्डों के पार्षद कई बार भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके है। पार्षदों द्वारा किए गए प्रयासों के तहत वे पिछले महीने ही प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी मिले थ। जिसके बाद सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया था।
कॉलोनियों में न सीवरेज न सड़कें, अब जगी विकास की उम्मीद : वैध हुई कॉलोनियों में इससे पहले न तो सीवरेज की कोई व्यवस्था थी और न ही यहां पर सड़कों का जाल बिछा हुआ है। वैध होने के बाद यहां पर करोड़ों रुपये के बजट से विकास कार्य हो सकेंगे।
अब हो सकेंगे विकास कार्य : वार्ड नंबर 19 के पार्षद प्रवीन शर्मा उर्फ काला सांघन ने बताया कि जब से पार्षद बना तब से वार्ड के अवैध होने के कारण एक भी विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया था। अब सरकार ने इन कालोनियों को वैध किया है। तो अब विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। इस कार्य के लिए वे सरकार का आभार प्रकट करते है।
विज्ञापन

विकास कार्य को जल्द करवाएंगे : नगर पालिका सचिव कुलदीप मलिक ने बताया कि वैध हुई कॉलोनियों में हाउस की मीटिंग के तहत विकास कार्य को जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें