फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरंपचो को पोलिथीन मुक्त गांव बनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचायत भवन में पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलेभर के सरंपचों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीसी सुनीता वर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि एडीसी कैप्टन शक्ति सिह व डीडीपीओ कंवर दमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीसी ने पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे पालिथीन मुक्त कैथल अभियान को जन अभियान बनाते हुए आगामी 15 फरवरी तक जिला को पालिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पॉलिथीन एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायत को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत जिला को खुले में शौच मुक्त बनाने पर परिषद को 20 लाख रुपये, सभी पंचायत समितियों को 5-5 लाख रुपये तथा सभी ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर पॉलिथीन से होने वाली नुकसान, कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसान बारे में प्रेजेंटेंशन के माध्यम से जन प्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। उन्हें जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार चांदना, कंचन लता, रोजी सहित जिला परिषद, पंचायत समितियों तथा ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सरंपचों को पॉलिथीन मुक्त गांव बनाने के लिए किया प्रेरित
डीसी बोली-15 फरवरी तक पॉलीथिन मुक्त होगा हमारा जिला
शहर को भी पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए बनाई 25 सदस्यीय कमेटी
फोटो नंबर-2,3,4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें