फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमाचंक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

-30 टीमें पहुंची फिरोजपुर, दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन हुए कई रोमांचक मुकाबले

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव फिरोजपुर में शिव सेवा समिति व ग्राम पंचायत के सहयोग से शनिवार को दो दिवसीय 55 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पहले दिन 30 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप सिंह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालक उदय सिंह मोगा ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न गांव से 30 टीमें पहुंची जिनमें कई रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में खरक पांडवा ने सिरटा को 20-7 से, देबन ने धनोरी को 17-2 से, हरसोला ने थुआ को 20-10 से, सुरमी ने फिरोजपुर को 20-10 से, बढ्ढनपुर ने हथीरा को 12-5 से, चंदाना ने खुराना को 18-11 से, भागल ने सिघवाल को 16-7 से, फिरोजपुर बी ने करोड़ा को 15-10 से, धमतान साहिब ने मलिकपुर को 20-5 से, करोड़ा बी ने पाई को 20-18 से, खुराना ने क्योड़क को 21-19 से, दयोरा ने ग्योंग को 20-5 से तथा सिधानी ने डोहर को 20- 14 से हराया। टूर्नामेंट में आफिशियल की भूमिका कबड्डी कोच जसबीर क्योड़क, मा. रोशन पंवार ढांड, शील्ला खुराना, बालकिशन शास्त्री, ऋषिपाल दयोरा, अमित छोक्कर किवाना ने निभाई। कार्यक्रम में गुहला से इनेलो नेता सुरेन्द्र बाल्मिकी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर अनिल मोगा, सागर मोगा, सतीश कुमार तथा शिव सेवा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें