फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की रेड में तीन फर्मों ने किया पौने चार करोड़ रुपये की राशि का सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में चार फर्मों के यहां दो दिन पहले हुए आयकर विभाग के सर्वे में तीन फर्मों की करीब पौने चार करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी गई, जिसे तीनों फर्मों ने सरेंडर कर दिया है। इस राशि पर 77.2 प्रतिशत की दर से टेक्स अदा करना होगा। एक फर्म के यहां से सर्वे में सरेंडर नहीं हुआ है। लेकिन यहां से काफी कागजात विभाग की टीम को मिले हैं। जिनका अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित रहे कि दो दिन पूर्व मेन बाजार में चावला जनरल स्टोर, आदित्या पॉलीमार इंडस्ट्री, मंडी में श्यामा राम दयाल फर्म, गोयल बूट हाउस में आयकर विभाग की कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल की टीमों ने सर्वे शुरू किया था। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन तक चले सर्वे में गोयल बूट हाउस के यहां से कोई राशि सरेंडर नहीं की गई। लेकिन इस फर्म से आयकर विभाग की टीमें काफी कागजात अपने साथ ले गई। जिनका अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा चावला जनरल स्टेार में 1 करोड़ रुपये की राशि का सरेंडर हुआ। जिसमें से इस फर्म को विभाग को 77.2 प्रतिशत की दर से करीब 78 लाख रुपये का टेक्स देना होगा। इसके अलावा आदित्य पॉलीमार इंडस्ट्री में 3 करोड़ रुपये का सरेंडर हुआ है। जिसमें से विभाग को 2 करोड़ 31 लाख रुपये का टेक्स भरना पड़ेगा। इसी तरह से आढ़ती फर्म द्वारा 75 लाख रुपये की राशि सरेंडर की गई। जिसमें से उन्हें 57 लाख रुपये की राशि बतौर टेक्स जमा करवानी होगी। यह जानकारी छापेमार दल में अधिकारी ने दी। लेकिन उन्होंने नाम छापने से इंकार कर दिया।अनाज मंडी में कई आढ़तियों ने आढ़ती फर्म पर छापेमार कार्रवाई का विरोध भी किया था। यह सर्वे की कार्रवाई तीन दिनों से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन





तीन फर्मों ने किया पौने चार करोड़ रुपये की राशि का सरेंडर
सरेंडर की गई राशि पर देना होगा 77.2 प्रतिशत टेक्स
एक फर्म द्वारा नहीं किया गया सरेंडर, लेकिन काफी कागजात जरुर मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें