फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में कैथल के लोगों को हरिद्वार तक सीधी रेल लाइन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रेल बजट से कैथल के लोगों को हरिद्वार तक सीधी रेल लाइन चलाने की मांग है। इसके साथ ही अग्रेंजों के जमाने में बने रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण होने के लिए बजट मिलने की भी संभावना बनी है। रेल यात्रियों को सरकार द्वारा वाया कुरुक्षेत्र से दिल्ली की सीधी रेल सेवा भी शुरू होने की उम्मीद है।

हरिद्वार तक चले सीधी रेल : रेल कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे द्वारा हिसार से हरिद्वार तक चलाई गई रेल का रुट बदलकर वाया जींद नरवाना से होते हुए कैथल व कुरुक्षेत्र से होते हुए हरिद्वार चलाया जाए। जिससे कैथल जिले के लोगों को हरिद्वार तक जाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही नरवान से उकलाना तक पास हुई रेल लाइन को भी जल्द बनाया जाए। जिससे कैथल हिसार व सिरसा से रेल मार्ग के माध्यम से जुड़ सके।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन का हो नवीनीकरण : रेल यात्री कल्याण समिति के उप प्रधान लाजपत राय सिंगला ने कहा कि कैथल रेलवे स्टेशन दस दशक पुराना है। लेकिन इस रेलवे स्टेशन का 100 साल बाद भी नवीनीकरण नहीं हो पाया है। सरकार इस रेल बजट में कैथल रेलवे स्टेशन के लिए नवीनीकरण के लिए राशि की घोषणा करे। जिससे शहर के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
पाथ पुल को तीन नंबर तक बढ़ाया जाए : मेरी गोल्ड स्कूल के संचालक सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कैथल रेलवे स्टेशन काफी पुराना है, इसके बावजूद इसकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई को बढ़ाया जाए। यहां बने पाथ पुल को तीन नंबर प्लेटफार्म तक बढ़ाया जाए।
नरवाना से कुरुक्षेत्र तक रेल लाइन की डबल हो : रेल यात्री विरेंद्र सिह ने कहा कि नरवाना से कुरुक्षेत्र तक रेल लाइन की डबल की जाए। जिससे यहां पर आने वाली रेल गाड़ी के यात्रियों के समय की बर्बादी न हो। रेल लाइन के डबलिंग होने से समय की बचत तो होगी इसके साथ नई रेल गाड़ी चलने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

रेल यात्री कपूर चंद गोयल ने बताया कि रेलवे स्टेेशन पर टिकट की केवल एक ही विंडो है। एक ही विंडो होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए इसकी दूसरी टिकट विंडो को खेाला जाए।

रेल बजट में लोगों को हरिद्वार तक सीधी रेल चलाने की मांग
स्टेशन का नवीनीकरण और वाया कुरुक्षेत्र से दिल्ली की सीधी रेल सेवा भी हो शुरू
बजट पर रेल यात्री कल्याण समिति व रेल यात्रियों से बातचीत
फोटो नंबर-6 से 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें