फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया सेक्टर 18 का दौरा, लोगों ने गिनवाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरे
कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने वीरवार को सेक्टर-18 का दौरा कर समस्याएं जानीं। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। लोगों ने बताया कि इस सेक्टर में विकास के नाम पर विभाग ने अभी तक कुछ भी नहीं किया है। तरह-तरह की फीसें तो वसूली जा रही हैं। लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सेक्टर में असामाजिक तत्वों के घूमने से सेक्टरवासी असुरक्षित महसूस करते हैं। सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण सभी मेनहोल ओवरफ्लो होकर बीमारियां फैल रही हैं।
सतबीर गोयत ने कहा कि उनके घर के सामने सीवरेज का कनेक्शन किसी तरफ से नहीं जुड़ा। जिसके चलते घर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घर के सामने ही खड़ा रहता है। वहीं सेक्टर में कई जगह से अवैध प्रवेश होने के कारण लोगों ने सेक्टर में अपने गोदाम बना रखे हैं। सेक्टर में पीने के पानी की पाइप सेक्टर के बीचों-बीच निकल रही ड्रेन से होकर गुजरती है।
विज्ञापन

सरदारा सिंह ने कहा कि उनके घर के ऊपर से बिजली की तारें गुजरती हैं, जिसको लेकर बच्चों के छत पर खेलने और कपड़े सुखाते समय कोई बड़ा हादसा होने कर डर बना रहता है। यहां काफी संख्या में लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। पार्कों की स्थिति तो इतनी बदतर है कि पता ही नहीं चलता कि यहां पार्क हैं या नहीं।
विज्ञापन

सेक्टर के बीच से गुजर रही ड्रेन को लेकर लोगों ने कहा कि इस ड्रेन के कारण लोगों का जीना दूभर बना हुआ है।
शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम कमल प्रीत कौर ने बताया की सेक्टर की समस्याओं को लेकर सेक्टर वासियों ने मांग पत्र सौंपा है। एक-एक समस्या पर काम कर उनका समाधान करवाया जाएगा।


एसडीएम ने किया सेक्टर 18 का दौरा, लोगों ने गिनवाई समस्याएं
एसडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन
फोटो संख्या-8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें