फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगो के समर्थन में की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी।
आंगनबाड़ी हेल्पर्स एंड वर्कर्स यूनियन की कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन व अकाउंटेंट की कार्यप्रणाली को लेकर वीरवार को नारेबाजी की। उन्होंने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप करते हुए संबंधित अकाउंटेंट का तबादला भी करने की मांग की।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी हेल्पर वर्कर यूनियन की बैठक ब्लाक प्रधान सुनीता धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि उनका वेतन समय पर दिया जाए। आंगनबाड़ी चलाने के लिए दिए जाने वाला बिल्डिंग किराया जो वर्ष 2016 से बकाया है उसका भुगतान किया जाए। वर्ष 2010 में पूंडरी की आंगनबाड़ियों को अर्बन के तहत लिया गया और उनका किराया भी 750 रुपये मासिक तय किया गया था, लेकिन अब उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में दर्शाते हुए 200 रुपये मासिक कर दिया है, जबकि पूंडरी नगरपालिका है। उसे अर्बन के हिसाब से ही दिया जाए। नवंबर 2016 से मदर ग्रुप के लिए दिए जाने वाला मजदूरी का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से राशन व गैस सिलेंडर तक नहीं लिये जा रहे हैं। उसका भुगतान किया जाए। सबला योजना के तहत लड़कियों को दिया जाने वाला राशन अन्य विभाग के कर्मचारियों से बंटवाया जाए। विभाग द्वारा बार-बार बच्चों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के लिए परेशान किया जाता है। जिसकी वजह से वे अपना कार्य ठीक तरीके से नहीं कर पाती इससे छुटकारा दिलवाया जाए। वर्ष 2016 में जनगणना का कार्य करवाया गया था, लेकिन उसका मेहनताना अभी तक नहीं दिया गया, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को दे दिया गया है, उसे दिया जाए। कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट का रवैया कार्यकर्ताओं के साथ ठीक नहीं है, उसका तबादला किया जाए। बैठक में सचिव सुनीता बुक्कल, सीमा, अनिशा, कमलेश बग्गा, कृष्णा, अंग्रेजो, संतरो, चलती, दनेश्वरी, सावित्रि, वीना शर्मा, सुनीता, रोजी व वीना भी मौजूद रही।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- विभिन्न मांगों सहित अकाउंटेंट के तबादले की मांग की
फोटो नंबर-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें