फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव फरीयाबाद के ग्रामीणों ने की बस सेवा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीयाबाद के ग्रामीणों ने की बस सेवा की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव फरीयाबाद के लोगों को आज तक भी हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस का बेसब्री से इंतजार है। चाहे ग्रामीण हो या स्कूली छात्र-छात्राएं, गर्मी-सर्दी व बरसात में गांव से दो किलोमीटर का सफर तय कर बसें पकड़ते है। गांव में यातायात की हालत को देखते हुए गांव फरीयाबाद क्षेत्र के अन्य गांवों से काफी पिछड़ा हुआ है। ग्रामीणों को पैदल सफर करते देख आजादी से पहले के भारत की तस्वीर की याद ताजा हो जाती है। इतना ही नही गांव में बस न आने की कमी का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भी भुगतना पड़ता है। मौसम चाहे कोई भी क्यों न हो गांव के बड़ी कक्षाओं में जाने वाले छात्र छात्राओं को अक्सर देर हो जाती है। जिससे कई बार उन्हें बिना स्कूल गए ही मायूस होकर घर वापिस लोटना पड़ता है। इतना ही नही अगर कोई गरीब परिवार से बीमार व्यक्ति को दवाई इत्यादि लेने जाना हो तो उसके लिए कोई भी साधन संतोख-माजरा तक आने के लिए नही है। बीमार व्यक्ति को पैैदल ही चलकर संतोख-माजरा से बस मिलती है। ग्रामीण अशोक, सुभाष, ऋषिपाल, सतीश, रामफल, सुरेंद्र, कृष्ण, सुरेश, रामभज ने गांव में बस चलाने के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें