फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की गुंडागिर्दी नहीं चलने दी जाएगी-लीला राम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी: लीला राम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व विधायक लीला राम शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर जो गुंडागर्दी की है, वह बेहद शर्मनाक है। जब परिषद कार्यालय में शांति के साथ एक ही गुट की बैठक चल रही थी तो बाहर हंगामा एवं गणमान्य लोगों व स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की का कोई औचित्य नहीं बनता। कांग्रेस के कुछ छुटभैये नेता अपने नेता के दरबार में नंबर बनाने के लिए धक्का-मुक्की करके पीटने-पिटवाने का सोशल मीडिया पर जो प्रचार कर रहे हैं, वे बाज आएं। कहा कि, यह भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक सरकार है। जिसमें विपक्षी दल को इतना बड़ा हंगामा करने की आजादी है। पूर्व विधायक ने वीरवार की घटना के दौरान पुलिस-प्रशासन के फेल होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी यहां का प्रशासन किसी नेता के दबाव में काम कर रहा है। वर्ना क्या हिम्मत है कि चंद छुटभैये नेता, पुलिस अधिकारियों तक के साथ धक्का-मुक्की करें और पुलिस खामोश रहे। एक पुलिस अधिकारी पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि, कैथल पुलिस के आला अधिकारी जिले में होटलों सहित कई स्थानों पर वैश्यावृत्ति करा रहे हैं। उन्हें नियमित रुप से कमीशन मिलता है। उनके दिमाग से आज भी कांग्रेस का भूत नहीं उतरा है। यह भाजपा की लोकतांत्रिक सरकार है। तभी तो अधिकारी भाजपा नेताओं के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करके एफआईआर की प्रति थमा देते हैं और भाजपा नेताओं के साथ बदसलूकी के लिए उन्हें शिकायत का इंतजार रहता है और जायज मामलों में शिकायत मिलने पर भी लंबे समय तक केस दर्ज नहीं करते। लीला राम ने कहा कि वे पार्टी आलाकमान को अधिकारियों की करतूत सहित पूरी रिपोर्ट भेजकर स्थिति से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें