युवाओं ने चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल जुलानी खेड़ा में युवाओं ने गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे पूर्व ब्लाक समिति सदस्य मास्टर बलजीत सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं ने गली और नालियों की साफ सफाई की। एनवाईसी ब्लाक कलायत अमित बड़सीकरी ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक एक पखवाड़े का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें राजेश कुमार, बलजीत सिंह, सुनील शर्मा, पंकज, सोनू, विक्रम, सुनिल, कविता देवी, खुशीराम व गुरमेज सहित सभी युवाओं ने भारी गर्मी में दिन भर पहाड़ी कीकरों को साफ कर रास्तों को सुगम बना दिया।