फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल से गुरुग्राम जाने वाली सुबह 7:10 बजे की बस सेवा बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
बस का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
कैथल। कैथल से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज डिपो की ओर से संचालित होने वाली सीधी बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कैथल बस अड्डे से रवाना होती थी।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने के बाद अब यात्रियों को गुरुग्राम पहुंचने के लिए पहले जींद या रोहतक जाना पड़ रहा है। वहां से दूसरी बस बदलकर आगे का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय अधिक लग रहा है और कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि बस बदलने के कारण लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार रोडवेज डिपो में बसों की लगातार कमी के कारण कई रूट प्रभावित हुए हैं। एक के बाद एक पुरानी बसों के बेड़े से बाहर होने के कारण डिपो में अब केवल 152 बसें ही बची हैं। बसों की उपलब्धता कम होने के कारण प्राथमिकता वाले रूटों पर ही संचालन किया जा रहा है, जबकि कुछ लंबी दूरी के रूटों पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम जाने वाले यात्री रामभज, मनोज, राजेश, बंटी और सरूप सिंह ने बताया कि इस रूट पर प्रतिदिन अच्छी संख्या में लोग सफर करते हैं। निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा और अन्य कामकाजी लोगों के लिए यह बस काफी उपयोगी थी। सेवा बंद होने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने मांग की है कि कैथल-गुरुग्राम सीधी बस सेवा को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए। उनका कहना है कि यदि नियमित संचालन संभव नहीं है तो कम से कम प्रतिदिन एक बस का संचालन अवश्य किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार बस बदलने की मजबूरी से राहत मिल सके।
यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। नई बसें मिलने के बाद इस रूट पर भी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।- विपुल कुमार, टीएम

बस का इंतजार करते हुए यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें