फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 7.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में एक व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर 17 निवासी दीपक कालड़ा ने बताया कि नई दिल्ली में गोबिंदपुरा चंदर नगर गली नंबर 16 निवासी गुरप्रीत, उसकी मां हरदीप कौर व बहन मनप्रीत ने साढ़े सात लाख रुपये लेकर भी उसे विदेश नहीं भेजा। उसने बताया कि वह फल बेचने का काम करता है और फलों के लिए उसे दिल्ली जाना पड़ता था। जहां गुरप्रीत सिंह के साथ उसकी मुलाकात हो गई। उसने बताया कि वह उसे विदेश में काम दिलवा सकता है। उसकी बहन मनप्रीत कौर विदेश में रहती है। उसे वहां की स्थाई नागरिकता प्राप्त है। गुरप्रीत ने उसे कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। जिस कारण वह उसकी बातों में आ गया। उसने उक्त आरोपियों को सात लाख 50 हजार रुपये दे दिए। लेकिन आरोपियों ने ना तो उसे विदेश भेजा और ना ही उसके रुपये लौटाए। जिस कारण उसे मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें