फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने का कार्य 12 जुलाई शुक्रवार तक चलेगा। पिंजुपूरा आईटीआई में तैनात वर्ग अनुदेशक कर्मचंद ने बताया कि आईटीआई की 16 ट्रेडों में कुल 492 सीटें दाखिले देने के लिए निर्धारित की हुई है। इन सीटों पर दाखिला पाने के लिए अब तक 599 छात्रों द्वारा आवेदन किया जा चुका है जबकि अभी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। बच्चों की सहायता के लिए संस्थान में भी विशेष व्यवस्था की हुई है। दाखिला लेने का इच्छुक बच्चा संस्थान से भी आवेदन कर सकता है। अब तक जिस प्रकार के आवेदन जमा हुए है उनमें 544 छात्र व 55 छात्राएं शामिल है। उन्होंने बताया कि बेसिक कोसमेटिक्स कोर्स केवल छात्राओं के लिए है व अन्य ट्रेडों में भी बेटियों के प्रवेश देने हेतु विशेष व्यवस्था की हुई है। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेडों में कुल सीटों का 30 प्रतिशत आरक्षण छात्राओं के लिए किया हुआ है। संस्थान प्रभारी ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की वाषक परीक्षा अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कौशल व तकनीकी विभाग द्वारा परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया गया है जिसके चलते 22 जुलाई से वार्षिक परीक्षा होने जा रही है। इस परीक्षा में प्रेक्टिकल के साथ थ्योरी की परीक्षा भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें