कैथल। स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 69 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आईटीआई कैथल में सोमवार को तीसरे स्तर की प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। इसमें डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश ने निरीक्षण किया।
परीक्षा चार लेवल पर हुई। लेवल एक में कक्षा तीन से 5 तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9 वीं से 12 वी व लेवल चार कॉलेज व आईटीआई के बच्चों ने भाग लिया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनके पालन के लिए प्रेरित करना है।
परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को डीएसपी सुशील प्रकाश ने प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शिक्षा विभाग से डॉ. विजय चावला, डॉ. रसीमा ग्रोवर, सुनीता गुलाटी, दीपक कौशिक, पुलिस विभाग से एचसी अनोज कुमार, एचसी दिनेश व अन्य मौजूद रहे।
परिणाम ः लेवल 1 राजकीय जाखौली अड्डा प्रथम, शिव सीनियर सेकैंडरी स्कूल बढसीकरी द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरवल तृतीय रही।लेलव 2 में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल प्रथम, आरोही रामगढ पांडवा द्वितीय तथा गुरू नानक अकादमी सीवन तृतीय रही।
लेवल 3 में केवीएम ग्लोबल पाई प्रथम, बाबा पंचमपुरी हाई स्कूल गुहला द्वितीय तथा ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल तृतीय रहा। लेवल 4 में राजकीय कालेज चीका प्रथम, राजकीय आईटीआई कलायत द्वितीय तथा आरकेएसडी कालेज तृतीय रहा। संवाद