फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होमगार्ड का 62वां स्थापना दिवस मनाया

Sat, 07 Dec 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क में होमगार्ड का 62 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें हरियाणा होमगार्ड कैथल के जवानों ने शहिदों को पुष्प अर्पित करके और केक काट कर खुशी मनाई।

जवान शमशेर सिंह प्यौदा ने बताया कि सबसे पहले 1946 में होमगार्ड मुंबई में बनाया गया था इसका मकसद किसी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना, नौ सेना, वायु सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद करना था। कुछ कारणों से यह आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन


जवान रामदिया ने बताया कि 1962 में होमगार्ड की पुनः स्थापना की गई। होमगार्ड एक स्वयं सेवी बल हैं। 1962 के भारत चीन युद्ध में एक बार फिर पुलिस को मददगारों की जरूरत महसूस हुई तो छह दिसंबर 1962 को गृह रक्षी विभाग का पुन: गठन किया गया। जवान सुनील शर्मा ने बताया कि आज होमगार्ड के जवान पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और हर क्षेत्र में ईमानदारी से सेवा करके होमगार्ड विभाग का नाम रौशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गृह रक्षी विभाग ने विभाग में अनेक सुधार किए हरियाणा सरकार से हरियाणा होमगार्ड के समस्त जवान मांग करते हैं कि 365 दिन का रोजगार दिया जाए , पुलिस की तर्ज पर सम्मान भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर मोनू, सोनू, रेशमपाल व रामदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें