कवियों ने प्रस्तुति से बांधा समा
चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज फतेहपुर-पूंडरी में पंजाबी कवि सम्मेलन आयोजित
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज फतेहपुर-पूंडरी में पंजाबी विभाग द्वारा पंजाबी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के निदेशक सरदार गुरविंद्र सिंह धमीजा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि प्रो. एचएस रंधावा व डॉ. नरेंद्र सिंह विर्क ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन डॉ. सुदर्शन गासो ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों व प्राचार्य डॉ. उषा तुरान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पंजाबी कवि सम्मेलन में डॉ. नरेंद्र सिंह विर्क चेयरमैन ने बताया कि हमें अपनी मातृभाषा में ही रचनाएं करनी चाहिए और हमें अपनी लड़कियों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। प्रो. एचएस रंधावा ने बताया कि कवि संवेदनशील होते है तथा दूसरों के हृदयों में भी संवेदना उत्पन्न कर देते है इसलिए कवियों का सर्वत्र विशेष सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में बीए फाइनल के छात्रा हनीत द्वारा स्वयं लिखित कविता से प्रभावित मुख्यातिथियों ने पांच सो रुपयों का नकद इनाम दिया गया। कवि सम्मेलन कवि मनजीत कौर, सरदार गुरशरण सिंह जोगी, सरदार बिट्टु शाहपुर, डा. अमृतलाल मदान कैथल, शिव शंकर पाहवा कैथल, डा. प्रद्युमन भल्ला कैथल, चरण सिंह हरनोली, सरदार तरलोचन सिंह मोर चीका, देवेंद्र सिंह बीबीपुरिया व सूफी जगजीत सिंह ने समा बांध दिया। अंत में सभी अतिथियों का प्राचार्य, प्रवीण चौधरी व संतोष देवी ने पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया। अनिता परुथी व संयोजिका बबली पंजाबी विभाग द्वारा सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डीएवी कालेज के प्राध्यापक रविंद्र गासो, विनेश वालिया सहित महाविद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था।