हिमाचल के राज्यपा ने पूंडरी व कलायत के गांव कमालपुर में समझाया जीरो बजट खेती का फार्मूला
पूंडरी में बुद्ध राम ढुल की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में अनाज मंडी में उमड़े लोग
फोटो नंबर 37
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी, कलायत। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रविवार को पूंडरी व कलायत के गांव कमालपुर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को जीरो बजट खेती का फार्मूला समझाया। ताकि जहर मुक्त खेती कर किसान अपना व देश का स्वास्थ्य ठीक रख सके।
पूंडरी अनाज मंडी में जन कल्याण समिति द्वारा बुद्ध राम ढुल की स्मृति में आयोजित जीरो बजट खेती प्राकृतिक कृषि सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कहा कि एक देसी गाय से 30 एकड़ की शून्य लागत पर बगैर रासायनिक उपयोग के प्राकृतिक खेती की जा सकती है। आचार्य ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से पर्यावरण संरक्षित रहेगा। भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी तथा युवा भी सेहतमंद होंगे। किसानों की आमदनी दोगुणी होगी। इसके अलावा गोमाता को भी पुन: उसका स्थान प्राप्त होगा। सरकार द्वारा हर वर्ष यूरिया खाद पर 80 हजार करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है और किसान अंधाधुंध रसायन के प्रयोग से बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। आज 10 वर्ष के बच्चे को हार्टअटैक और शुगर जैसी बीमारियां हो रही है। जबकि 30 वर्ष पहले ये बीमारियां इतने छोटे बच्चों में सुनने को भी नहीं आती थी। जिसका सबसे बड़ा कारण कृषि जमीन में बढ़ती रसायनिक पदार्थों की संख्या है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा गाय के गोबर व गोमूत्र से जीवामृत व घनजीवामृत रसायन तैयार किए जाते हैं। केंचुआ किसान का सबसे बड़ा मित्र है। केंचुआ मिट्टी खाता है तथा भूमि में 12 से 15 फुट तक छेद बनाता है। इन छेदों से ऑक्सीजन भूमि में जाती है। जिससे वर्षा का जल भूमि में चला जाता है और भूमिगत जल स्तर बढ़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसंधान के अनुसार हर वर्ष भूमिगत जल का स्तर 4 फुट नीचे जा रहा है। भारतीय देसी गायों की प्रजातियों के दूध को ए-2 का दर्जा मिला है, जो सर्वश्रेष्ठ दूध है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक ढुल ने सभी का स्वागत किया। प्रदीप राणा ने महामहिम को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी बलेश्वरानंद महाराज, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर गोलन, महामहिम राज्यपाल के एडीसी मोहित चावला, प्रैस सचिव रवि सहगल, संजीव, राधा कृष्ण आर्य, प्रदीप दलाल, विशाल आर्य, जगदीप ढुल, जोगिराम, प्रदीप राणा, सोनू राणा, मास्टर बलबीर, राजेंद्र बाकली, सरदार गज्जन सिंह, जोगा सिंह, हरदीप आंधली, सुरेंद्र ढुल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच व अन्य संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।
फोटो संख्या-20
गांव कमालपुर में भी किया कार्यक्रम को संबोधित
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने माता-पिता व अभिभावकों का आह्वान किया कि वे लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा व आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। लड़कियों ने अपनी मेहनत के दम पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करके यह सिद्ध किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। संतुलित व सभ्य समाज के निर्माण के लिए हमें लड़कियों व महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देना होगा। महामहिम गांव कमालपुर स्थित ज्ञानदीप अकादमी में बेटी बेचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। समिति द्वारा महामहिम राज्यपाल को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के एडीसी मोहित चावला, प्रेस सचिव रवि सहगल, राधा कृष्ण आर्य, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार व जोगेंद्र श्योराण, प्रदीप दलाल व समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
40 जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी : आचार्य देवव्रत
फोटो नंबर 38
पूंडरी। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता पूर्ण लिया है। केंद्र सरकार द्वारा सेना को कार्रवाई के लिए पूर्ण छूट प्रदान की है। एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर गोलन, महामहिम राज्यपाल के एडीसी मोहित चावला, प्रेस सचिव रवि सहगल, संजीव, राधा कृष्ण आर्य, प्रदीप दलाल, हरदीप आंधली, संजीव मौजूद रहे।