फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स यूनियन धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स यूनियन धरना चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स यूनियन की ओर से मांगो के समर्थन में लघु सचिवालय में दिया गया धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। यूनियन की महासचिव शकुंतला शर्मा ने बताया कि सोमवार को महिला व बाल विकास विभाग की निदेशक ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन की राज्यध्यक्ष देवेंद्री शर्मा, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, यूनियन राज्य नेता मधु शर्मा, रूपा राणा व उर्मिला रावत व बबीता शामिल रही। विभाग की निदेशक गीता भारती व संयुक्त निदेशक राजबाला ने तमाम मुद्दों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिससे जल्द ही इन मांगो को पूरा किया जाएगा। जिस पर यूनियन राज्य स्तरीय बैठक करके आंदोलन को स्थगित करने या बढ़ाने का फैसला लेगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में स्थित पार्क में सोमवार को भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने धरना दिया। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें