युवक से मोबाइल छीना
कैथल। दो बदमाश साइकिल सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिला जींद के गांव फ्रांसवाला निवासी वकील सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को शाम करीब 6 बजे के करीब साइकिल से फ्रांसवाला रोड पर गोदाम के पास पहुंचा तो दो अज्ञात बाइक सवार युवक मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। हेड कांस्टेबल प्रभात रविश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।