विद्यार्थियों की बसों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल के शुरु होते ही जीएम ने स्वयं धरनास्थल पर पहुंच खुलवाई हड़ताल
फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बसों की समस्या को लेकर परेशान हो रहे विद्यार्थियों के समर्थन में सोमवार को जब नौजवान सभा के सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरु की तो विभाग के जीएम में यहां पहुंचकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। यह भूख हड़ताल गांव चंदाना में बंद हुई बस सेवा को शुरु करने की मांग पर शुरु की गई थी। जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष पंकज बैनीवाल व मोंटी ने संयुक्त रूप से की। गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह कालेरामना व नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष नरेश दनौदा ने फूल माला पहनाकर बैठाया। जहां रोडवेज प्रशाशन की बेरुखी के खिलाफ नौजवानों और ग्रामीण महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और रोडवेज प्रशासन को बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। नौजवान सभा के जिला सचिव कुलदीप इकाई प्रधान पंकज बैनीवाल ने बताया कि बातचीत में जीएम रोडवेज ने मांग को मानते हुए तुरंत प्रभाव से गांव में सरकारी बस सेवा शुरू की। उन्होंने बताया कि कैथल से चंदाना सरकारी बस सेवा सुबह 8 बजे चंदाना से कैथल और शाम 3 बजे कैथल से चंदाना शुरू कर दी गई जिसके साथ ही नौजवान सभा ने क्रमिक भूख हडताल को समाप्त किया। रोडवेज डीआई रामकुमार मलिक ने जूस पिलाकर भूख हडताल समाप्त करवाई। नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष नरेश दनौदा, जिला सचिव कुलदीप, इकाई प्रधान पंकज बैनीवाल, खंड संयोजक विशु चंदाना ने कहा कि यह युवाओं और सभी तबको की एकता की जीत है। इकठ्ठा होकर कोई भी संघर्ष जीता जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पूरे जिले में सरकारी परिवहन व्यवस्था शुरू नही होती तब तक नौजवान सभा चुप नहीं रहेगी।