फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने किया 60 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने किया 60 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
विज्ञापन

कहा-विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी धन की कमी
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने लगभग 60 लाख रुपये की लागत होने से विकास कार्यों के शिलान्यास की नींव रखी। जिलाध्यक्ष द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत रूप से विकास कार्यों का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का गांव के सरपंच पवन कसाना सहित गण्यमान्य लोगों ने फूलों से भव्य स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा की मनोहर सरकार में जिले के चहुंमुखी विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव, कस्बे व शहरों में विकास करने के लिए करोड़ों रुपए की ग्रांट समान रूप से सबका साथ-सबका विकास की नीति से हरियाणा प्रदेश को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश की बागड़ोर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संभाली है, तब से हरियाणा विकास की दृष्टि से गतिशील हो रहा है। गांव ढांड बड़ा होने के चलते मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से आगे भी भविष्य में करोड़ों रुपए की ग्रांट आएगी। गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की जनता के हित पूरी तरह से भाजपा में ही सुरक्षित है और जनता के आशीर्वाद व विकास कार्यों के दम पर आगामी चुनावों में भी भाजपा प्रचंड़ बहुमत से दोबारा सरकार बनाऐगी। इस मौके पर गांव के सरपंच पवन कसाना, पूर्व सरपंच प्यारा सिंह, पंचायत सदस्य तरसेम, राजकुमार मस्ताना, विक्रम कसाना, सोमनाथ, बीरभान, रामकुमार, सुरेंद्र कुमार, बलकार गुर्जर, ज्ञानी कसाना, संजय गर्ग ढांड सहित कई गण्यमान्य लोग व पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

सरपंच पवन कसाना ने भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के माध्यम से गांव में लगभग 1 करोड़ रुपये की ग्रांट मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से आ चुकी है। जिनमें 60 लाख रुपये अक्तूबर माह में गांव के करीब सभी वार्डों की गलियों के निर्माण, 13 लाख 50 रुपये बाला जी धर्मशाला निर्माण, 10 लाख रुपये राईवाला तालाब की चारदीवारी, 10 लाख रुपये गोशाला व 6 लाख रुपये जिल योजना प्लान के तहत गलियों के निर्माण के लिए लग चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें