फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: नपा में पत्र देने के लिए लोगों को नहीं मिलते कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना : नक्शा पास करवाने के लिए भी भटक रहे लोग
विज्ञापन

नपा में पत्र देने के लिए नहीं मिलते कर्मचारी, पिछले 15 दिनों से नहीं आ रहे एडीसी कार्यालय से कर्मचारी
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गरीबों के आशियाने के सपनों पूरा करने के उद्देश्य से चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को नगर परिषद में इसकी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिससे यहां पर लोग बैरंग लौट रहे हैं। बता दें कि एडीसी कार्यालय की ओर से कुछ दिन पहले यहां पर कर्मचारियों को बैठाया गया था। यह कर्मचारी कुछ दिन लोगों को पत्र व नक्शा पास करवाने का तरीका बताने के लिए तो बैठे। परंतु अब पिछले 15 दिनों से यहां पर एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं है। जिससे यहां पर पत्र लेने व नक्शा पास करवाने के लिए आने वाले लोग भटक रहे हैं। उन्हें कर्मचारी न होने के कारण न तो पत्र मिल पाता है और न ही नक्शा पास करवाने का तरीका पता चल पाता है।
नगर परिषद में पहुंची डोगरा गेट निवासी महिला बिमला देवी ने बताया कि सर्वे के बाद उसका आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए लोन पास हुआ है। जिसके लिए वे पिछले 15 दिनों से यहां पर केवल एक पत्र लेने के लिए आ रही है। लेकिन यहां पर कोई पत्र नहीं मिल रहा है। एक दो बार यहां पर कर्मचारी तो मिला लेकिन उसने यह कहकर टाल दिया कि अभी उसका पत्र नहीं बना है।
विज्ञापन

इसी प्रकार चंदाना गेट निवासी रोशन लाल ने बताया कि उसने योजना के तहत नक्शे को पास करवाना है। जिस पर यहां पर बैठा कर्मचारी पहले तो बोला की आपको 500 रुपये फीस देनी पड़ेगी। बाद में फीस को जमा भी करवा दिया गया। लेकिन अभी तक नक्शा पास नहीं हुआ है। रामनगर निवासी दीपक ने बताया कि वह भी पिछले तीन दिनों से नगर परिषद में केवल एक पत्र लेने के लिए आ रहा है। लेकिन उसे कोई भी पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी निवासी सावन कुमार ने बताया कि वह भी पिछले एक सप्ताह से योजना के तहत पत्र लेने के लिए पहुंच रहा है। यहां पर केवल दो बार मुझे कर्मचारी जरूर मिला है। लेकिन उसने केवल आज व कल का बहाना बना रहा है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें