फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली विभाग के खराब हुए एलईडी बल्ब नहीं जा रहे बदले, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के खराब हुए एलईडी बल्ब नहीं जा रहे बदले, परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। बिजली बोर्ड में लगाए गए काउंटर पर लोगों के खराब हुए एलईडी बल्ब नहीं बदले जा रहे। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
राजकुमार वधवा, सुधीर मिड्डा, नरेश मित्तल, विजय सरदाना, महाबीर मंगला ने कहा कि जब यह बल्ब खरीदे थे तो उन्हें इस पर तीन वर्ष की गारंटी बताई गई थी। कहा गया था कि यदि बल्ब खराब होता है तो इसे बदल दिया जाएगा। लेकिन बीते 6 माह से एलईडी बल्ब बेचने वाला काउंटर और बल्ब बेचने वाले दोनों नदारद हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिनके बल्ब खराब हो गए वे इन्हें बदलने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि एलईडी के डिस्ट्रीब्यूटर डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अब जिला स्तर पर एक ही काउंटर लगाया जा रहा है। उपभोक्ता खराब हुए बल्ब कैथल के पिहोवा चौक के कार्यालय में जाकर बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें