फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन नगर में पेयजल संकट, रेतीला पानी आ रहा है कई दिनों से

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन नगर में पेयजल संकट, कई दिनों से आ रहा रेतीला पानी
विज्ञापन

फोटो संख्या-5 व 6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अर्जुन नगर में दूषित पेयजल के कारण लोग परेशान हैं। कई बार मांग करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गली नंबर 6 निवासी रामधारी, रामकुमार, अनिल, सुनील, पवन कुमार, कीर्ति, ज्योति, धनवंती, गणेशी, ममता, पुष्पा, गोपाल, गोपी, जतिन, काला ने बताया कि यहां लंबे समय से पानी का संकट चल रहा है। वे जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। पहले तो पानी ही नहीं आता था अब पानी आता है तो रेतीला आता है। जिस कारण उनका यहां सर्दियों के मौसम में भी पानी के बिना जीना मुहाल हो गया है। इस पानी को दैनिक कार्यों में भी प्रयोग नहीं कर सकते।
विज्ञापन

शक्ति नगर में बंद पड़ी सीवरेज लाइन, किया प्रदर्शन
फोटो संख्या-37
कैथल। शक्ति नगर में सीवरेज लीकेज के कारण परेशान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि यहां छह माह से सभी गलियों में सीवरेज की लाइनें बंद पड़ी है। जिस कारण गलियों में पानी बिखरा हुआ है। वे इस संबंध में जेई से लेकर एसडीओ तक गुहार लगा चुके हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पट्टी डोगर के सरपंच संजीव कुमार ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो गंदे पानी के कारण यहां भयंकर बीमारियां फैल जाएंगी। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें