बिना दहेज लिए ओलंपियन मनोज बंधे शादी के बंधन में
कुरुक्षेत्र के मथाना की नेहा के साथ लाडवा के ऑलीशन पैलेस में लिए सात फेरे
आज होगा लाडवा में ही रिसेप्शन, घर में पूजा के लिए पहुंचे मनोज
फोटो संख्या-55 से 60
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ओलंपियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार ने उदहारण पेश करते हुए बिना दहेज के कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की नेहा के साथ शादी कर ली। नेहा गे्रजुएट हैं और पिछले दिनों ही दोनों की सगाई हुई थी।
मनोज के भाई एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि मनोज की सगाई नेहा के साथ हुई थी। उनके विवाह के लिए वीरवार 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी। वीरवार को लाडवा के ऑलीशान पैलेस में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें परिवार सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। इसके बाद मनोज राजौंद में अपने घर पहुंचा। जहां उसने अपनी नववधु के साथ पूजा-अर्चना की। यहां देर रात्रि सांसद दीपेंद्र हुड्डा मनोज को बधाई देने के लिए पहुंचे।
मनोज जिले के गांव राजौंद के निवासी हैं। मनोज ने सबसे पहले दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा कई एशियन व वल्र्ड चैंपियनशिप भी जीतीं। दो बार वह ओलंपिक में भी भाग ले चुका है। मनोज इस समय
मनोज ने बताया कि वह नेहा को जीवन संगिनी बनाकर खुश है। वहीं नेहा भी इस विवाह से फूले नहीं समा रही हैं। नेहा गांव मथाना की रहने वाली हैं और ग्रजुएशन कर चुकी हैं। उनके पिता शुगर मिल में नौकरी करते हैं।
बिना दहेज लिए किया मनोज ने विवाह:-मनोज के बड़े भाई वह कोच राजेश कुमार राजौंद ने बहुत अच्छी बात कही
अपनी बेटियों को हमें ही बचाना होगा।
खुद के साथ दूसरों को भी जगाना होगा ।
बेटी बचाओ का नारा अपने आप सफल हो जाएगा।
जब दहेजमुक्त भारत हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूरे परिवार ने मनोज की शादी में दहेज की जगह एक मुट्ठी चावल लेने का फैसला किया था और उसी अनुसार वीरवार को मनोज की शादी सम्पन्न हुई। राजेश ने कहा कि देश के लाखों युवा मनोज को फोलो करते हैं और यदि हम लोग समाज में व्याप्त कूरीतियों को मिटाने के लिए पहल करेंगे तो यह समाज में एक सकारात्मक पहल होगी। हमारी नजर में बेटियों का दर्जा सबसे ऊंचा है और जब एक बेटी अपना घर छोडक़र आपके घर का हिस्सा बनने आती है तो उसके सामने कोई भी दहेज फीका है। देश का प्रत्येक युवा यदि इस बात को समझना शुरू कर दें तो दहेज जैसी बिमारी खुद ही खत्म हो जाएगी।
कई गणमान्य लोग हुए शामिल:-बॉक्सर मनोज की बारात में देश के खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों, जिसमें अर्जुन अवार्डी नीरज चोपड़ा, अर्जुन अवार्डी जितेन्द्र (बॉकसर), एशियन गेम्स गोल्ड मैडललिसट बॉक्सर अमित पंघाल, बॉक्सर धीरज, ओलपियन सुमित सांगवान, द्रोणाचार्य अवार्डी जयदेव बिष्ट, अंतराष्ट्रीय बॉक्सर गौरव बिधुड़ी, बॉक्सर नीलकमल, दिनेश ओलपियन, कोच जगदीप हुड्डा व पूडंरी के पूर्व विधायक तेजबीर सिंह व अन्य बहुत सी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की व मनोज की बारात में सबने नाच गाकर इस अनोखे विवाह को यादगार बना दिया।