कच्चा राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक
हंसराज सिंगला बनें 14वीं बार प्रधान
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। कच्चा राइस मिल एसोसिएशन की एक बैठक वार्षिक चुनाव को लेकर गिरनार रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने की। बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़ाने का अधिकार ज्ञान गोयल को दिया गया। चुनाव प्रक्रिया से पहले पिछली कार्यकारिणी को भंग कर सभी राइस मिल मालिकों के समक्ष उसका लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञान गोयल ने बताया कि वार्षिक चुनाव सभी की सहमति से सर्वस मति से करने का फैसला लिया गया जिसमें सभी राइस मिल मालिकों के लाइन वाइज दो-दो सदस्य चुने गए और यह भी फैसला लिया गया कि चुने गए सदस्य जो भी कर आएंगे वह सबको मान्य होल्गा। चुने गए सदस्यों ने हंसराज सिंगला को एसोसिएशन का 14वीं बार प्रधान, उप-प्रधान मुकेश गोयल, ज्ञान गोयल, सचिव शीशपाल जिदंल, खजांची सोहन लाल सिंगला, सलाहकार कमल गोयल, हर्षित सिंगला, राजू सिंगला, रमेश राणा, शीशपाल उर्फ शीशु जिंदल को जिम्मेवारी दी गई है। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष हंसराज ङ्क्षसगला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उसे बखूबी से निभाएंगे और राइस मिल मालिकों की हर समस्या का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी राइस मिल मालिकों को अपना व्यापार बिना किसी डर के करने की सलाह दी। इस अवसर पर दर्जनों कच्चा राइस मिल मालिक मौजूद थे।