हलका के घग्गर पार क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास, नहीं रहने दी जाएगी धन की कमी
गांव अरनौली में 2 करोड़ रुपये से होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण : कुलवंत बाजीगर
गांव अरनौली में हुआ विधायक का अभिनंदन समारोह
दीनबंधु ग्राम उदय योजना के तहत विधायक ने गांव में सवा करोड़ रुपये होने वाले विकास कार्यों की घोषणा
फोटो संख्या-27
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि गुहला हलका के घग्गर पार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गांव में 2 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इतना ही इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर सहित 12 पद स्वीकृत करवाए जा चुके हैं। विधायक रविवार को गांव अरनौली में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर विधायक ने गांव में दीन बंधु ग्राम उदय योजना के तहत सवा करोड़ से होने वाले विकास कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में आई है, तभी से हरियाणा राज्य का समुचित विकास किया जा रहा है, उनके आशीर्वाद से गुहला हलका में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इस मौके पर चेयरमैन जंगीर सिंह, संजय सैनी, मांगे राम जिंदल, गांव के सरपंच कशमीर सिंह, स.हरपाल सिंह, जयप्रकाश सीड़ा, शुभशेर सिंह, सूरता राम, हरमेल सिंह, सलीम खान, केके आनंद, निर्भय औलख, यशपाल राणा, गगन कम्बोज, जसविन्द्र सिंह मुख्त्यार सिंह, प्रगट सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
गांव अरनौली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच कशमीर सिंह, पूर्व सरपंच उजागर सिंह, पंच अमरीक सिंह, मियां सिंह, बलदेव सिंह, गुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, अमरेन्द्र, गुरनाम सिंह, चरण सिंह, त्रिलोचन सिंह, मेवा सिंह अपने दर्जनों सार्थियों सहित बीजेपी में शामिल हुए। विधायक ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए पूरा मान सम्मान देने की बात कही।