मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले पर झूमे श्रद्धालु
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से मंगलवार की प्रभात फेरी माता गेट स्थित सुरेन्द्र अरोड़ा मैरीगोल्ड स्कूल के निवास स्थान पर निकाली गई। सुरेन्द्र के निवास स्थान माता गेट पर कान्हा का आकर्षक रूप में मनोहर दरबार सजाया गया।
मंगलवार की प्रभात फेरी की शुरुआत उनके निवास से श्री कान्हा के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रभात फेरी माता गेट के साथ लगती गलियों में श्री कान्हा का गुणगान करते हुए निकली। श्री कान्हा को समर्पित भजनों की सरगम के बीच प्रभात फेरी की परिक्रमा गलियों में करवाई गई। प्रभात फेरी का समापन सुरेन्द्र अरोड़ा के निवास स्थान माता गेट पर वापिस आने पर संकीर्तन के साथ हुआ। डा. इन्द्र ने श्री गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। सुजीत कपूर ने गुरू वंदना आनंद ही आनंद बरस रहा, डॉ. अश्वनी खुराना ने मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले का भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सुषम कपूर, अनिल गोयल, सुरेश डोलिया, योगराज बतरा, रमेश सचदेवा, राजेश डोलिया, प्रभा पाठक, प्रेम पाठक, सुषम कपूर, प्रवीण चावला, अश्विनी खुराना, प्रवीण चावला, अजय भंजाना, अशोक मित्तल, राजेन्द्र बल्ली, कृष्ण नंदा, गुलशन चुघ, वेदप्रकाश खत्री, सोनू आदि मौजूद रहे।