फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल रोड पर कार की टक्कर से पलटा ऑटो, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार दोपहर के समय करनाल रोड पर गलत साइड से आ रही ऑल्टो कार ने छात्राओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो मौके पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि ऑटो के पलटने के बाद छात्राओं को अधिक चोट नहीं पहुंची। ऑटो के पलटने से एक छात्रा उसके नीचे दब गई। इस पर वहां पर आस पास के लोगों ने ऑटो को उठा कर छात्रा को निकाला। छात्रा को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी देर जुटी रही भीड़ : इस हादसे के बाद यहां पर काफी भीड़ जुटी रही। यहां पर लोगों को जमावड़ा लगा रहा। कोई पुलिस को फोन करता रहा तो कोई हादसें की जानकारी जुटाता हुआ नजर आया। इस पर कार चालक मौके पर ही फरार हो गया। हादसे के समय कार चालक 15 से 20 मिनट वहां मौजूद रहा। घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने उसे पकड़े रखा। लेकिन कार को सड़क के एक साइड लगाने के बहाने चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन


करनाल रोड पर कार की टक्कर से पलटा ऑटो, बड़ा हादसा टला
ऑटो में सवार थी कॉलेज की छात्राएं, फरार हुआ कार चालक
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर जुटी रही भीड़
फोटो नंबर-19, 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें