फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल प्रजापति के खिलाफ पास हुए अविश्वास प्रस्ताव में खिलाफ वोट करने वाले सात पार्षद आए प्रजापति खेमे में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल नगर परिषद के चेयरमैन के लिए मंगलवार को एक बार फिर से पार्षदों की लखनपाल होटल में बैठक हुई। इस बार की बैठक कुछ अलग थी। जिन पार्षदों ने पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति को हटाने के लिए उनके खिलाफ वोट किया था, उनमें से 7 पार्षद या उनके प्रतिनिधि मंगलवार को यशपाल प्रजापति गुट के साथ ताल ठोंकते दिखाई दिए और सभी ने शहर के विकास के लिए एकजुट होने का दावा किया। शीघ्र ही पार्षद भाजपा संगठन के सामने अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। इसके बाद चेयरमैन के चुनाव के लिए डीसी से समय लिया जाएगा।
मंगलवार को होटल में महेंद्र थरेजा, कुलदीप सैनी, प्रतिनिधि दलबीर भान, प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला, पार्षद प्रवीण शर्मा, प्रतिनिधि संजय गर्ग, पार्षद नरेश मित्तल, प्रतिनिधि सुरेंद्र पहलवान, पार्षद गोपाल सैनी, प्रतिनिधि काका सचदेवा, पार्षद गौरव ढुल, पार्षद नरेश नायक, प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति बैठक में पहुंचे। इनके अलावा सतप्रकाश अग्रवाल ने फोन पर कहा कि वे भी पार्टी के साथ हैं। वहीं वरुण मित्तल बैठक में नहीं थे, लेकिन उनका भी इसी गुट को समर्थन बताया जा रहा है। इस तरह से इन पार्षदों की संख्या बढ़कर 17 से भी ज्यादा हो गई है। इस गुट का दावा फिलहाल 18-19 पार्षदों के समर्थन का है।
विज्ञापन

पार्षदों को एकजुट करने का बीड़ा उठाए हुए प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने कहा कि सभी पार्षद शहर के विकास के लिए एकजुट हैं। अब शीघ्र ही भाजपा संगठन के सामने बात रखकर चेयरमैन के चुनाव के संबंध में फैसला होगा। इसके बाद डीसी से चुनाव के लिए समय लिया जाएगा।
पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, महेंद्र थरेजा व संजय गर्ग ने कहा कि शहर के विकास के लिए पार्षद एकजुट हैं। शीघ्र ही चेयरमैन के चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये पार्षद पहुंचे यशपाल प्रजापति गुट में : पूर्व में यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में शामिल पार्षद कुलदीप, प्रतिनिधि दलबीर भान, महेंद्र थरेजा, नरेश मित्तल, प्रतिनिधि संजय गर्ग, प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला बैठक में पहुंचे। प्रतिनिधि सतप्रकाश अग्रवाल ने भी फोन पर सहमति जताई है।


प्रजापति खेमे में आए अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लगाने वाले सात पार्षद
भाजपा के प्रजापति खेमे में पार्षदों की संख्या 10 से बढ़कर 17 हुई, 14 पार्षद जुटे लखनपाल होटल में, दावा 18-19 पार्षदों के समर्थन का
कहा-भाजपा संगठन के सामने रखेेंगे बात, इसके बाद डीसी से लिया जाएगा चेयरमैन के चयन के लिए समय
अब शीघ्र चुन लिया जाएगा नगर परिषद का चेयरमैन
फोटो संख्या-22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें