अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा परियोजना कर्मियों के बजट में कोई बढ़ोत्तरी न होने के विरोध में आंगनबाड़ी व मिड डे मील वर्करों ने प्रदर्शन किया। सबसे पहले आंगनबाड़ी व मिड डे मिल वर्कर जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद वे पिहोवा चौक पर पहुंची। जहां उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजबाला व सरोजबाला रोहेड़ा ने संयुक्त रूप से की। जबकि मंच का संचालन जिला सचिव नीतू ने किया।
प्रधान राजबाला ने बताया कि बीजेपी सरकार ने जो वादा चुनाव के दौरान किया था उससे मुकर रही है। सरकार ने सभी को एक समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा देने का वादा किया था। लेकिन अब वह केवल एक जुमला साबित हुआ है। आंगनबाड़ी वर्कर व मिड डे मील वर्कर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। कई बार केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत हो चुकी है। उनके द्वारा मांगों को पूरा करना आश्वासन दिया जाता है। मांगों तो पूरी करनी दूर उल्टा परियोजनाओं को निजी हाथों में सौंपी जा रही हैं। इस मौके पर ममता पाई, अंागनबाड़ी वर्कर अंजू बाला मटौर, कुसुम जखौली, कविता, मीना, शशी कलायत, सुरेशो, कमला सजूमा, रितू क्योड़क, सीटू सचिव नरेश, राजबाला जखौली, सरोजबाला रोहेड़ा आदि मौजूद रहे।
परियोजना कर्मियों के बजट में बढ़ोत्तरी न होने के विरोध में फूंका वित्तमंत्री का पुतला
चुनाव के समय किए गए वादों से सरेआम मुकर रही भाजपा सरकार
परियोजना कर्मियों के बजट में बढ़ोतरी न होने के विरोध में फूंका वित्त मंत्री का पुतला
फोटो नंबर-01