अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार दोपहर के समय मेन बाजार में स्थित गोयल बूट हाउस सहित 4 फर्मों के यहां आयकर विभाग की सर्वे से शहर में हडक़ंप मच गया। आयकर विभाग की 4 टीमों ने पुलिस सुरक्षा के बीच यह कार्रवाई शुरू की। देर रात्रि तक सर्वे जारी था। फर्मों के संचालक सहित कर्मचारी भी अंदर के अंदर व बाहर के बाहर रह गए। ना ही किसी ग्राहक को अंदर जाने दिया गया।
4 टीमों ने एक साथ की छापामार कार्रवाई-जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय इनकम टैक्स विभाग की टीम एक साथ चार प्रतिष्ठानों पर रेड की। जिसमें मेन बाजार में स्थित गोयल बूटा हाउस, नई अनाज मंडी में आढ़ती श्याम दयाल फर्म, चावला जरनल स्टोर, आदित्य पॉलीमर इंडस्ट्री ढांड रोड में विभाग की टीम पहुंची और सर्वे शुरू कर दिया। चारों जगह पुलिस कर्मचारियों सहित लगभग 100 कर्मचारी व अधिकारी कागजात खंगालने में जुट गए। इस दौरान फर्मों के कर्मचारी भी अंदर के अंदर और बाहर के बाहर रह गए। ना किसी को अंदर आने दिया गया और ना ही किसी को बाहर जाने दिया गया। सभी के मोबाइल ले लिए गए। आयकर विभाग के सर्वे की सूचना शहर में आग की तरह से फेल गई। लोग संबंधित फर्मों पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गए। देर रात्रि तक कागजात खंगालने का काम जारी था।
बताया जा रहा है कि विभाग के पास इन चारों फर्मों को लेकर अहम जानकारी के बाद यह सर्वे शुरू किया गया। इसमेंण आयकर विभाग के अधिकारियों को करोड़ों रुपये सरेंडर होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि करनाल से आयकर विभाग कमीश्रर रेखा शुक्ला व ज्वार्इंट इन्कम टेक्स कमीश्रर वंदना मोहंता करनाल के नेतृत्व में बनाई गई ज्वाईंट टीमें यह सवर्षे कर रही हैं।
बाजार में आयकर विभाग के सर्वे से हडक़ंप
गोयल बूट हाउस सहित 4 फर्मों में चल रहा है सर्वे
प्रतिष्ठान कर्मचारियों तक के कर्मचारियों के बाहर आने पर प्रतिबंध
भारी पुलिस बल तैनात
फोटो नंबर- 35