डीएमईओ एवं मार्केट कमेटी सचिव का तबादला
कैथल। मार्केट कमेटी कैथल में सचिव का काम देख रहे डीएमईओ अजय श्योराण का शुक्रवार को छुट्ी के दिन तबादला कर दिया गया। उन्हें मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय पंचकुला में तैनाती दी गई है। शुक्रवार को अवकाश का दिन था। इसके बावजूद आदेश जारी किए गए। आदेशों में कहा गया है कि कैथल में मार्केट कमेटी सचिव का काम देख रहे डीएमईओ अनिल श्योराण की नियुक्ति पंचकुला मुख्यालय में की जाती है। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएं। कैथल मार्केट कमेटी सचिव का जिम्मा सीवन के मार्केट सचिव मनजीत सिंह को दिया गया है।आदेशों की पुष्टि करते हुए अनिल श्योराण ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार काम किया जाएगा।