गुहला-चीका। एसडीएम सुरेद्र पाल ने वीरवार को नंदीशाला में किए जा रहे कार्यों का दौरा किया तथा वहां नंदियों के लिए की गई पर्याप्त व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नंदीशाला में किए जा रहे शेड के निर्माण को पूरा करने और नंदियों के लिए ईंटों का फर्श बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने पशु पालन विभाग के स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर नंदीशाला का दौरा कर नंदियों की सेहत का जायजा लेते रहे।
उन्होंने बताया कि नंदीशाला के सुचारू संचालन हेतू नंदीशाला को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें एक भाग में नंदी तथा दूसरे भाग में छोटे बछड़ों को रखा जाएगा। इस अवसर पर राजेश पिन्टू, रामफल, जय प्रकाश सीड़ा, परमजीत सिंह, रोशन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद एसडीएम ने नगर पालिका चीका द्वारा बनाए गए सामुदायिक केन्द्र गुहला रोड़ पर रैन बसेरा का निरीक्षण किया और रैन बसेरा में लोगों के ठहरने के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का भी जायजा लिया।
एसडीएम ने किया नंदीशाला व रैन बसेरे का दौरा
सुधार के निर्देश दिए
फोटो संख्या-18