फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने अभियान चला उतार होर्डिग व पोस्टर, रेहड़ी संचलाकों ने किया अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी संचालकों ने किया अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा शहर लगे पोस्टर व होर्डिंग को हटाने का अभियान को चलाया गया। इस दौरान उन्हें रेहड़ी संचालकों के विरोध का सामना करना पड़ा।
सोमवार को होर्डिंग हटाने के अभियान के तहत पूरे शहर का दौरा किया गया। दौरे के दौरान परिषद के कर्मचारियों ने कमेटी चौक से लेकर नये बस स्टैंड, करनाल रोड, न्यू करनाल रोड, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक व अंबाला रोड पर लगे हुए होर्डिंग व पोस्टरों को हटाया गया। सुपरवाइजर चाहत ने बताया कि परिषद के अधिकारियों के आदेशानुसार उन्हें अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को जारी रखने का फरमान था। लेकिन जब वह छात्रावास रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे थे तो रेहड़ी संचालकों ने इसका विरोध किया और वे भाजपा नेता व डीसी से मिलने के लिए पहुंचे। जिस कारण उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान को छोड़ पोस्टर व होर्डिंग को उतारने के अभियान को शुरू किया। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में कुल करीब 200 होर्डिंगों को हटाया गया है। जिसके तहत दो ट्रालियों को होर्डिंग से भरा गया। इस मौके पर सुपरवाइजर अरुण, सन्नी, सतपाल, रणजीत, तरसेम, संदीप, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में डीसी से मिले रेहड़ी संचालक : सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब परिषद के कर्मचारी छात्रावास रोड पर पहुंचे तो वहां मौजूद रेहड़ी संचालकों ने इसका विरोध किया। सभी रेहड़ी संचालक पहले भाजपा नेता राव सुरेंद्र से मिले और उसके बाद डीसी से रेहड़ी लगाने की गुहार लगाने के लिए गए। रेहड़ी संचालक गोपाल, श्याम लाल, पवन, काला, सोनू कर्मा, पाला, जस्सा व बलविंद्र ने कहा कि वे सड़क से दूर एक किनारे पर रेहड़ी को लगाकर अपना रोजगार चलाते है। एक तरफ रेहड़ी लगाने से किसी भी वाहन चालक को कोई परेशानी नहीं होती है। वे पिछले करीब 20 वर्षों से परमिशन मिलने के बाद से रेहड़ी लगा रहे हैं।


फोटो नंबर-9,10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें