भूमिका ने हासिल किया स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इंदिरा गांधी कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया। जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 12-13 व 14-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच करवाई गई। इन दोनों प्रतियोगिताओं मे छात्रा भूमिका ने अपना परचम लहराया। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या निदेशिका सुमन निझावन ने विजेता खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।