फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ राजनीतिक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग ले अग्रवाल युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग लें अग्रवाल युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन जिला व कैथल विधानसभा के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने की। बैठक मे मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश संयुक्त सचिव वेद प्रकाश गर्ग रहे। मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम सिंगला ने किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गोयल ने कहा कि किसी भी समाज का अस्तित्व केवल संगठन से है क्योंकि संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती है। वैश्य समाज को भी अपने संगठन की शक्ति, परिभाषा एवं विशेषता को समझना होगा तभी उसके राजनीतिक हित सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भागेदारी करनी चाहिए। इस मौके पर विशेष रूप से कैथल विधानसभा अध्यक्ष आयुष गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल मित्तल, तरुण मंगला उपाध्यक्ष गर्व गोयल, रितिक गर्ग संगठन सचिव साहिल गुप्ता, अजय गर्ग संयुक्त सचिव शिवम बंसल सभी युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें