फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी को तरस रहे हैं गांव खरक पांडवा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीने के पानी को तरस रहे हैं लोग
विज्ञापन


कलायत। भीषण गर्मी के कारण गांव खरक पांडवा के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है गर्मी शुरू होते ही गांव में पीने के पानी की भारी कमी हो जाती है। गांव के बचे हुए तालाब तेजी से सूख रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला पानी पीने के योग्य न होने के कारण लोगों को कई-कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा इतनी ज्यादा है कि उसे पीया नहीं जा सकता। ग्रामीण धर्मपाल सहारण, गंगा दयाल, अजय कुमार, दर्शन, सत्यवान, बलिंद्र, संदीप सहारण, रामनिवास, अनिल सिंह, चांदी राम, धीरा राम, वेदपाल ने बताया कि गांव के जलापूर्ति संयंत्र से जो पानी गांव में दिया जा रहा है वह संयंत्र परिसर में ही लगे बोर का है। वह पानी इतना कड़वा होता है कि उसे पीया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

ट्रांसफर हो चुके जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता बलराज रेढू ने कहा कि गांव में नहरी पानी को स्टोर करने के लिए तीन टैंक हैं। नहरी पानी के रोटेशन के कारण समस्या बनी है। उन्होंने ग्राम पंचायत को यह भी सुझाव दिया है कि वे सिरसा पैरलल पर एक बोर लगवा दें बाकी वाटर स्टोरेज टैंक तक पानी विभाग पहुंचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें