कलायत। क्षेत्र के कोयल गांव मेंं रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। गांव के पूर्व सरपंच स्व. रूड़ा राम की स्मृति में आयोजित शिविर में 61 युवाओं ने रक्तदान किया। इसकी शुरुआत युवा समाज सेवी संपूर्ण कोयल ने गांव के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के साथ की। कोयल ने कहा कि रक्तदान की एक-एक बूंद अकसर जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे लोगों के लिए संजीवनी का कार्य करती है। इसलिए यह बड़ी मानव सेवा है। इसके साथ ही जन सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए वे पौधारोपण, सार्वजनिक भवनों में पंखें इन्वर्टर व अन्य सुविधाएं जुटाते आए हैं। इस अवसर पर पिरथी सिंह, जसवंत कोयल, राजू ढुल पाई, नरेश सरपंच नेपवाला, कविता सरपंच कोयल, पूर्व सरपंच कृष्ण पूनियां, अमित मलिक मौजूद रहे। संवाद