फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर से 60 तोले सोना छह किलो चांदी चोरी

Tue, 05 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में एक मकान से चोर 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चीका निवासी राजीव गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि नई सब्जी मंडी चीका में उसका फर्नीचर का शोरूम है। तीन मार्च को दोपहर एक बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला गए थे। इस बीच वह अपने शोरूम पर चला गया। जब अपराह्न करीब सवा तीन बजे घर पहुंचा तो पाया कि मकान का ताला पहले से ही टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर बेडरूम को देखा उसके दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारियां खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने सारा सामान संभाला तो पाया कि कोई चोर घर से नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


राजीव गुप्ता ने बताया कि घर से 60 तोले सोना, छह किलो चांदी, दो लाख रुपये व अन्य सामान चोर ले गए हैं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

राजीव के मुताबिक, मकान से चोरों ने दो लाख रुपये नकदी के साथ 10 तोला एक सोने का सेट, पांच सेट पांच तोला का, चार तोला का एक सेट जड़ाऊ का, चार से आठ तोला के कड़े, आठ तोला की चार चेन, छह तोले की छह अंगूठी, चार टॉप्स के जोड़े, छह तोले की चूड़ियां, सात तोले की एक हाथ की कलाई व सात तोले का छोटा मोटा सामान।

इसी प्रकार से चांदी में पांजेब के 10 जोड़े, एक किलो के सिक्के इसमें 100, 50, 20, 25 और 10 ग्राम के सिक्के हैं। एक हट्ड़ी, दो जकरी, कड़े, बच्चों के कड़े, भगवान की मूर्तियां, चांदी की 10 गड़वी सहित चांदी के अन्य बर्तन शामिल है।

मंदिर से रुपये चोरी

गांव धनौरी निवासी हंसराज ने सदर थाना में शिकायत दी कि 29 फरवरी को शाम के समय अज्ञात आरोपी गांव के भगवान परशुराम मंदिर से 10 हजार रुपये चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की, रिपोर्ट दर्ज



कैथल। पूंडरी में करीब 15-16 आरोपियों ने मकान में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट की और तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव फतेहपुर निवासी बलराज ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसने एक मकान गली इंदिरा नगर पूंडरी में ऑनलाइन ऑक्शन में जी फाइनेंस एस्सेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी से 16 लाख 30 हजार रुपये में ली थी। 18 दिसंबर 2023 को उसे मकान का कब्जा दे दिया था। अब 13 जनवरी को जब वह वहां सफाई कर रहा था, तभी काकौत निवासी बबली, उसकी पत्नी सरोज, बेटा अभिषेक, हैप्पी व 10-12 अन्य व्यक्ति मकान में घुस गए। आरोपियों ने कहा कि उसने मकान बोली पर लेने की हिम्मत कैसे की। फिर हाथापाई शुरू कर सामान तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब उसने मना किया और शोर मचाया तो आरोपी यह कहते हुए वहां से भाग गए कि या तो यह मकान खाली कर, नहीं तो अगली बार जान से मार देंगे। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें