फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैफेड गोदाम से गेहूं के 60 कट्टे चोरी, चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बदसुई रोड स्थित हैफेड के कल्लर माजरा गोदाम से रात के समय गेहूं के 60 कट्टे चोरी हो गए। फील्ड इंस्पेक्टर ने चार युवकों पर गेहूं चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना चीका में शिकायत दी। हैफेड के फील्ड इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से बदसुई रोड कल्लर माजरा स्थित हैफेड स्टोर में तैनात हैं। 5 अक्तूबर की रात करीब दो बजे वे चौकीदार प्रेमी के साथ गोदामों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गोदाम का गेट खोलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर दोनों ने देखा तो गोदाम के पास लकड़ी की क्रेट के सहारे दीवार कूदकर चार युवक भाग रहे थे। इसके बाद उन्होंने गोदाम में गेहूं के स्टॉक की जांच की। जांच करने पर गेहूं के 60 कट्टे कम मिले। फील्ड इंस्पेक्टर के अनुसार चोरी किए गए सरकारी गेहूं के कट्टों पर आर एमएस 2026-27 पीपी बैंग का मार्का लगा हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर पता करने के बाद पुलिस को बताया कि गेहूं के कट्टे रवि पुत्र कर्मबीर, बब्बुमान उर्फ गोलू पुत्र रमेश उर्फ लप्पा, कर्ण पुत्र नरेश कुमार और रोहित पुत्र कर्मबीर निवासी सलेमपुर गामड़ी, गुहला चोरी करके ले गए। आरोप है कि चारों ने गेहूं को थ्री व्हीलर नंबर में लादा।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना चीका में धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आगामी जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और चोरी हुए गेहूं की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें