फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार मेले में 58 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
रोजगार मेले में आए विद्या​र्थियों को जानकारी देते स्टाफ सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. रितु चहल ने बताया कि मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। रोजगार मेले में कुल 74 इच्छुक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 58 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। डॉ. रितु चहल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में पांच युवाओं को एलआईसी जीवन बीमा, 42 युवाओं को स्वराज इंजन लिमिटेड फेज-9 मोहाली, 6 युवाओं को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और 5 युवाओं को भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड कैथल में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

रोजगार मेले में आए विद्यार्थियों को जानकारी देते स्टाफ सदस्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें